अहलेबैत (अ ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान से इस साल 85200 लोग हज करने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे।
यह सूचना ईरान की हज एवं ज़ियारत संस्था के उपप्रमुख अकबर रज़ाई ने मीडिया से बातचीत करते हुए दी थी।
उन्होंने कहा कि ईरानी ज़ायरीन को सऊदी अरब भेजने का काम 18 जुलाई से शुरू होगा जो 10 अगस्त तक जारी रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि प्रोग्राम के अनुसार हज करने वालों की देश वापसी 25 अगस्तशुरू होगी जो 15 सितंबर तक जारी रहेगी।
20 मई 2018 - 16:28
समाचार कोड: 894249
ईरानी हाजियों को सऊदी अरब भेजने का कार्य 18 जुलाई से शुरू होगा जो 10 अगस्त तक जारी रहेगा।